Lata Mangeshkar Net Worth: लता मंगेशकर ने अपने पीछे छोड़ी करोड़ों की संपत्ति, जानें कार कलेक्शन से लेकर घर तक का...

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Lata Mangeshkar Net Worth: लता मंगेशकर ने अपने पीछे छोड़ी करोड़ों की संपत्ति, जानें कार कलेक्शन से लेकर घर तक का ब्यौरा
Feb 6th 2022, 06:26, by Rupali Rama

मुंबई। 

रविवार की सुबह तकरीबन 8 बजे के आस-पास भारत के सभी देशवासियों को झंकझोर कर रख देने वाली खबर मिली है। स्वरकोकिला लता मंगेशकर (RIP Lata Mangeshkar) ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया और मनोरंजन इंडस्ट्री समेत पूरे देश में शोक की लहर देखने को मिल रही है। समस्त राजनेता और सितारों समेत हर एक आम इंसान भी भारत रत्न लता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता देखा जा रहा है। लता जी साधारण जीवन जीने के लिए जानी जाती थीं। वहीं, जब स्वरकोकिला दुनिया छोड़ कर जा चुकी हैं तो आइए जान लेते हैं कि वो अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़कर गई हैं।

और पढ़िए

 – 

RIP Lata Mangeshkar: भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से गमगीन हुआ देश और सोशल मीडिया

RIP Lata Mangeshkar: भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से गमगीन हुआ देश और सोशल मीडिया

लता जी का घर

सबसे पहले बात करते हैं लता जी के घर की। लता जी का आलीशान बंगला दक्षिण मुंबई के पेडर रोड पर स्थित है। इस बंगले का नाम प्रभु कुंज भवन है। जहां अब लता जी की आहटें तो नहीं सुनने को मिलेंगी, लेकिन उनकी यादें इस घर में हमेशा जिंदा रहेंगी।

लता जी का कार कलेक्शन

साधारण जन-जीवन जीने वाली लता जी को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक था। उनके गाड़ियों के कलेक्शन में शेवरले, क्रिसलर और ब्यूक जैसी कारें शामिल थीं। फिल्ममेकर यश चोपड़ा ने फिल्म 'वीर जारा' के गाने की रिलीज के बाद लता जी को मर्सिडिज गाड़ी गिफ्ट की थी।

लता जी की संपत्ति

स्वरकोकिला लता मंगेशकर जी के कंठ में साक्षात सरस्वती निवास करती थीं। जिसका अहसास उनके हर गानों से होता था। अपनी सिंगिग और बेहतरीन आवाज के दम पर लता जी ने तमाम शोहरत और दौलत कमाई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लता जी का नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर यानी लगभग 368 करोड़ रुपये है। जो वो दुनिया को अलविदा कहने के साथ अपने पीछे छोड़ गई हैं। 

गायिकी से जीते करोड़ों दिल

28 सितंबर 1929 को इंदौर में मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के घर जन्मीं भारत रत्न लता ने अपनी आवाज से बहुत कम उम्र में ही कई बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली थी। लता मंगेशकर ने अपने सात दशक के लंबे करियर में कई भारतीय भाषाओं में 30 हजार से भी ज्यादा गाने गाए थे। लता जी की गिनती भारती सिनेमा की महान पार्श्व गायिकाओं में की जाती थी। इतना ही नहीं अपने बेहतरीन काम और सुरीली आवाज के लिए उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, भारत रत्न और कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। 

और

पढ़िए

 - 

मनोरंजन

से

जुड़ी

खबरें

यहाँ

पढ़ें

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form